एचआरटीसी बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, कार सवार…
HNN/ कांगड़ा
जिला के तहत आते पुलिस थाना लंबागांव के क्षेत्र तिनबड़-जयसिंहपुर रोड पर दगोह के एक तीखे मोड़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को 2 बजे के करीब हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस तिनबड़ जयसिंहपुर की ओर जा रही थी।
वहीं, एक कार जो की दगोह से तिनबड़ की ओर जा रही थी, अचानक दगोह ( समोणु ) नामक स्थान पर बस और कार में टक्कर हो गई। जिसके चलते एक घंटे तक दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा।
कार में दो बच्चे, एक महिला और चालक समेत चार लोग बैठे हुए थे। गनीमत यह रही कि किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। बाद में दोनों पक्षों में लगभग 1 घंटे तक बहस होती रही।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस दौरान बस चालक ने कार चालक को ₹15000 दिए। जिसके चलते पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।