Loading...

एचआरटीसी बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच हुई टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित

By PARUL Published: 8 Jan 2024, 10:41 AM | Updated: 8 Jan 2024, 10:41 AM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में झलेड़ा के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक एचआरटीसी बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने बस के परिचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी बस मंडी जिला के जोगिंदर नगर से गुरुग्राम जा रही थी। इसी दौरान झलेड़ा में पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। जिसके बाद एचआरटीसी बस के परिचालक अश्वनी कुमार निवासी नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा ने पुलिस में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने परिचालक शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिचालक ने पुलिस को बताया कि टक्कर से बस को खासा नुकसान पहुंचा है। हालांकि बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।