Loading...

एचआरटीसी बस की चपेट में आई महिला, अस्पताल में भर्ती

Ankita • 31 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल ठियोग के फागू थाना के अंतर्गत सतोग गांव में एक महिला परिवहन निगम की बस की चपेट में आ गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को आइजीएमसी शिमला में दाखिल किया गया है।

पुलिस को दिए बयान में दया किशन निवासी सतोग ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिवहन निगम की बस (एचपी 03बी 6226) का चालक मोहन लाल उनके घर पहुंचा और कहा कि एक महिला बस की चपेट में आई है और उसे अस्पताल ले जाना है।

वह मौके पर पहुंचा तो महिला सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने उसकी पहचान की तो चाची द्रोपती देवी निकली, जो तीन-चार दिन से उनके घर में थी और सतोग से माईपुल के लिए बस लेने के लिए निकली थी।

चाची ने बताया कि उसके पेट और बाजू में चोट लगी है। वह चाची को निजी वाहन में आइजीएमसी ले गए। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।