एचआरटीसी बस की चपेट में आने से 73 वर्षीय बुजुर्ग घायल
HNN/मंडी
जिला मंडी में स्थानीय बस अड्डे पर एक हादसा पेश आया है। जहां एचआरटीसी बस की चपेट में आने से 73 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गया है। घायल की पहचान राम लाल निवासी द्रोबड़ी जोेगिंद्रनगर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम लाल बस अड्डे में घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी एचआरटीसी की बस के अड्डा में प्रवेश करने के दौरान बुजुर्ग के एक पांव पर बस का टायर चढ़ गया। जिसके बाद घायल बुजुर्ग को बस चालक और परिचालक ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां पर भी उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों और एचआरटीसी चालक, परिचालक के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। जोगिंद्रनगर थाना के एएसआई लाल चंद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।