एचआरटीसी बस में सवार युवक को चरस सहित किया गिरफ्तार
HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस ने एचआरटीसी बस में सवार एक युवक 504 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सागर पुत्र राजू निवासी उत्तराखण्ड के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना मंडी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान मनाली से दिल्ली जा रही एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका।
तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 504 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय मे पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।