एचआरटीसी बस में सवार युवती से छेड़छाड़, मामला दर्ज
HNN/ शिमला
प्रदेश में महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ के मामले लगातार ही सामने आ रहे है। बता दे मामला राजधानी शिमला के चौपाल का है। जहां एक व्यक्ति ने एचआरटीसी बस में सवार युवती के साथ छेड़छाड़ की है। युवती ने इस बाबत पुलिस थाना चौपाल में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह एचआरटीसी बस में सवार होकर माटल से अलाएशना अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बस में सवार लोकिंद्र नाम के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। व्यक्ति बार-बार पीछे वाली सीट पर बैठकर युवती के साथ छेड़खानी करता रहा। जिससे तंग आकर युवती ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेगी।