Loading...

एचआरटीसी बस में सवार व्यक्ति चरस सहित गिरफ्तार

Ankita • 8 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में तुनुहट्टी के पास पुलिस ने एचआरटीसी बस से एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राज मुहम्मद पुत्र मुहम्मददीन निवासी साउंडा डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम तुनुहट्टी के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मंडी से चंबा जा रही पथ परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका गया।

जांच के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 406 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।