Loading...

Arrest / भदरोया में दराट से हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Arrest / कांगड़ा जिले के भदरोया में दराट से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज है।

कांगड़ा/इंदौरा

पुलिस के अनुसार, वारदात 22 अक्टूबर को शाम करीब 6:35 बजे भदरोया स्थित गत्ता फैक्टरी के पास हुई थी। वार्ड नंबर चार भदरोया निवासी शिकायतकर्ता करनैल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कुलविंद्र सिंह उर्फ साबू अपनी माता राजकुमारी उर्फ मुन्नी के साथ सफेद रंग की गाड़ी में वहां पहुंचा।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुलविंद्र सिंह ने करनैल सिंह पर दराट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना डमटाल ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Related Topics: •