Loading...

एचआरटीसी बस में सवार व्यक्ति चरस सहित गिरफ्तार

Ankita • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने एचआरटीसी बस में सवार एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नसीम खान पुत्र नूर मोहम्मद (35) निवासी सरदोरा डाकघर भंजराडू तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम चैक पोस्ट तुनुहट्टी में नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने चम्बा से पठानकोट जा रही निगम की बस को जांच के लिए रोका।

बस में सवार एक यात्री पुलिस को देखकर घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 176 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है।