Loading...

एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक पांवटा में हुई संपन्न

Ankita • 10 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मेडिकल फिक्सेशन 1000 रुपए प्रति माह किया जाना चाहिए। यह मांग एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की पांवटा साहिब में आयोजित हुई मासिक बैठक में अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने कही।

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी पूर्व में रहे भाजपा व मौजूदा कांग्रेस की सरकार से भारी उपेक्षा का दंश झेल रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ना तो समय पर पेंशन मिलती है और ना ही मेडिकल बिलों का भुगतान समय पर किया जाता है।

मोहन ठाकुर ने कहा कि उन्हें मौजूदा सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार से बड़ी उम्मीदें थी मगर अभी तक सरकार के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कोई भी राहत की खबर नहीं आई है। उन्होंने बैठक में मांग करते हुए कहा कि नए वेतनमान का एरियर का एक मुश्त भुगतान करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल भत्ते को लेकर इसे हजार रुपए प्रतिमाह किया। यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाती तो एचआरटीसी कर्मचारी व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाने पर गुरेज नहीं करेंगे। बैठक में महासचिव हरशरण शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र गर्ग व प्रधान मोहन सिंह ठाकुर सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।