एचपीपीएस अधिकारी राजकुमार ने संभाला डीएसपी केलांग का कार्यभार
HNN/लाहौल-स्पीति
एचपीपीएस अधिकारी राजकुमार ने डीएसपी हेडक्वार्टर केलांग का कार्यभार संभाल लिया है। उनके केलांग पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया।
पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि राजकुमार ने डीएसपी हेडक्वार्टर केलांग का पदभार संभाला है। इससे पहले राजकुमार बिलासपुर में तैनात थे।
राजकुमार ने कहा कि लाहौल में यातायात को सुचारु रखना, महिलाओं और घाटी आने वाले सैलानियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।