Loading...

एचपीयू के सात विभागों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम किया घोषित

PARUL • 24 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के सात विभागों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। विवि के डीएस कार्यालय और इन विभागों ने अभी तक पीएचडी में सत्र 2023-24 के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के बाद होने वाली काउंसलिंग की तिथि घोषित नहीं की है।

विभाग जल्द वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेंगे। इन परिणामों को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

घोषित किए गए परिणाम में पीएचडी माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, भूगोल, विधि, जूलॉजी, बॉटनी, और टूरिज्म विभाग शामिल हैं।