Loading...

एचपीयू ने इस दिन तक बढ़ाई स्नातक वार्षिक परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि…

Ankita • 16 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री) प्रथम से तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के दृष्टिगत परीक्षा फार्म भरने की तिथि आगे बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब बिना विलंब शुल्क के 27 फरवरी तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे।

इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी ने वीरवार को अधिसूचना जारी की गई है।

इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फार्म बिना शुल्क के भरने के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया था, लेकिन विभिन्न छात्र संगठनों ने परीक्षा फार्म भरने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की थी। इस मांग पर गौर करते हुए विश्वविद्यालय ने तिथि आगे बढ़ा दी है।