एचपीयू ने एमएससी बॉटनी व बीटेक के विभिन्न सेमेस्टरों के परिणाम किए घोषित
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमएससी बॉटनी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के अलावा बीटेक के विभिन्न सेमेस्टरों के परिणाम भी घोषित किए।
विश्वविद्यालय ने बीटेक आईटी 5वें सेमेस्टर, बीटेक सीएसई 5वें सेमेस्टर, बीटेक सिविल 5वें सेमेस्टर, बीटेक ईसीई 5वें सेमेस्टर, बीटेक इलेक्ट्रीकल 5वें सेमेस्टर, बीटेक आईटी 7वें सेमेस्टर, बीटेक सीएसई 7वें सेमेस्टर, बीटेक सिविल 7वें सेमेस्टर, बीटेक ईसीई 7वें सेमेस्टर व बीटेक इलैक्ट्रीकल 7वें सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है।
इसके अलावा एमएससी बॉटनी प्रथम सेमेस्टर की पास प्रतिशतता 72.16 रही, जबकि तृतीय सेमेस्टर की पास प्रतिशतता 76.09 रही। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों की आईडी पर अपलोड कर दिए हैं।