Loading...

एचपीयू ने कैंसल की पीजी परीक्षाओं की डेटशीट

PARUL 7 Jun 2024 Edited 7 Jun 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पीजी परीक्षाओं को लेकर आयोजित की गई डेटशीट को कैंसल कर दिया है। विवि की ओर से जारी हुए आदेशों में कहा गया है कि आगामी दिनों में यूजीसी नेट व कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं हैं।

इन परीक्षाओं के चलते अधिकतर छात्रों ने पीजी परीक्षा की डेटशीट कैंसल करने को कहा था। छात्रों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि अब निर्धारित समय पर पीजी परीक्षाएं नहीं होंगी, बल्कि दूसरी बार पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

गौर हो कि विश्वविद्यालय ने कई सीबीएस व सीबीसीएस के अंतर्गत एमए सहित एमएससी कोर्सेज के अलावा एमकॉम की डेटशीट पिछले माह जारी की थी। इसके तहत ज्यादातर परीक्षाएं 12 व 13 जून से शुरू होनी थी। लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की डेटशीट को देखते हुए विवि ने पीजी परीक्षाओं का शेड्‌यूल बदल दिया है।