Loading...

एचपीयू ने घोषित किया एलएलबी व एलएलएम की परीक्षाओं का परिणाम

PARUL • 28 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एलएलबी प्रथम से छठे सैमेस्टर (रेगुलर/रि-अपेयर) की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

एचपीयू ने इसके अलावा बीए एलएलबी ऑनर्स प्रथम, 7वें और 9वें सेमेस्टर (रेगुलर/रि-अपेयर), एलएलएम प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षाएं बीते नवम्बर व दिसम्बर माह में आयोजित हुई थी।

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने एमए एजुकेशन द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर (रेगुलर/रि-अपेयर) के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं।