एचपीयू ने जारी किया बीएड कक्षाओं के लिए पीसीपी काउंसलिंग शेड्यूल…
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय (एचपीयू) ने इक्डोल के माध्यम से बीएड कक्षाओं के लिए पीसीपी का शेड्यूल जारी कर दिया है।
जिसके अनुसार बीएड की कक्षाएं 20 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी। बता दें इक्डोल की ओर से शेड्यूल वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इसमें बीएड सेकेंड ईयर के लिए कक्षाएं लगेगी।