एचपीयू ने जारी की एमकॉम व एलएलबी की डेटशीट, इस दिन से शुरू…
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने सीबीसीएस के तहत एमकॉम की डेटशीट भी जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 24 जून से 10 जुलाई तक चलेंगी
जबकि सीबीसीएस के तहत एलएलबी की परीक्षाएं 24 जून से 16 जुलाई तक चलेंगी। इसके अलावा एलएलबी की पुराने पैटर्न के तहत होने वाली रेगुलर व रि-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है।
इसके तहत एलएलबी 6वें सेमेस्टर रेगुलर व प्रथम से 5वें से रि-अपीयर परीक्षाएं 24 जून से 9 जुलाई तक और अन्य विभिन्न कोर्सिज की पुराने पैटर्न की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है।