एचपीयू ने जारी की पीएचडी भूगोल व जूलॉजी में प्रवेश को लेकर मेरिट सूची
HNN/शिमला
हिमाचल प्र्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पीएचडी अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग 14 जून को होगी।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों, जिनके प्रवेश परीक्षा में 51 या इससे अधिक अंक हैं और एससी वर्ग के उम्मीदवारों, जिनके प्रवेश परीक्षा में 42 या इससे अधिक अंक हैं, वे काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। इसी तरह पीएचडी जूलॉजी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की टेंटेटिव सूची जारी कर 15 जून तक फीस जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग ने पीएचडी में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है और सूची में शामिल उम्मीदवारों को 15 जून तक फीस जमा करवाने का समय दिया है। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।