Loading...

एचपीयू ने जारी की पीजी डिप्लोमा कोर्सिज की डेटशीट, इस दिन से होंगी शुरू….

PARUL • 24 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सिज की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 5 जून से शुरू होंगी।

जारी डेटशीट के अनुसार सीबीसीएस के अंतर्गत पीजी डिप्लोमा इन पॉपुलेशन स्टडीज, अम्बेडकर स्टडीज, डाॅ. केशव बालीराम हेडगेवार चेयर, ट्राइबल स्टडीज, द्वितीय सेमेस्टर रेगुलर और प्रथम सेमेस्टर रि-अपीयर परीक्षाएं 5 से 10 जून तक चलेंगी।

इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन दीनदयाल उपाध्याय स्टडीज, महिला विकास स्टडीज, एडल्ट एजुकेशन, डिजास्टर मैंजमेंट, द्वितीय सेमेस्टर रेगुलर और प्रथम सेमेस्टर रि-अपीयर परीक्षाएं 5 जून से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगी। जबकि पीजी डिप्लोमा इन गाइडैंस एंड काउंसलिंग की परीक्षाएं 5 से 7 जून को होगी।

पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग की रि-अपीयर परीक्षाएं 5 जून से 11 जून तक के बीच चलेंगी। विस्तृत डेटशीट हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।