एचपीयू ने जारी की पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, इस दिन से होंगी शुरू…
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पीजी कोर्सिज की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। विवि ने कई सीबीएस व सीबीसीएस के अंतर्गत एमए सहित एमएससी कोर्सिज के अलावा एमकॉम की डेटशीट जारी की है। इसके तहत ज्यादातर परीक्षाएं 12 व 13 जून से शुरू होंगी।
जारी डेटशीट के अनुसार एमए एजुकेशन की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेंगी। एमए सोशल वर्क की परीक्षाएं 12 जून से 3 जुलाई तक, एमए मनोविज्ञान की परीक्षाएं 12 जून से 3 जुलाई तक, एमए भूगोल की परीक्षाएं 12 जून से 2 जुलाई तक, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की परीक्षाएं 12 जून से 1 जुलाई तक चलेंगी, एमएससी बॉटनी व जूलॉजी की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेंगी।
इसके अलावा विश्वविद्यालय ने एमएससी कैमिस्ट्री, एनवायरनमैंटल साइंसिज, फिजिक्स, बायोटैक्नालॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फॉरैंसिक साइंस, डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस की डेटशीट भी जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 13 जून से शुरू होकर जुलाई के पहले व दूसरे सप्ताह तक चलेंगी। इसके अलावा रि-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी की गई है।
विवि ने इसके साथ ही सीबीसीएस के अंतर्गत एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाज शास्त्र, गणित, एमकॉम की डेटशीट भी जारी कर दी है और इनकी परीक्षाएं 13 जून से शुरू होगी। इस कोर्सिज के अलावा अन्य कोर्सिज की विस्तृत डेटशीट विवि ने वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।
पीजी की परीक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह में समाप्त होंगी। विवि ने बीएचएम कोर्स की डेटशीट भी जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 13 जून से शुरू होंगी और 1 जुलाई तक चलेंगी। इसके अलावा एमटेक की परीक्षाएं 13 जून से शुरू होकर 24 जून तक चलेंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि अधिकतर स्नातकोत्तर परीक्षाओं की डेटशीट जारी की दी है।