एचपीयू ने जारी की बीएड परीक्षाओं की डेटशीट, इस दिन से होंगी शुरू….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) द्वारा बीएड की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी। विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।
बीएड प्रथम व तृतीय (नियमित काॅलेज के विद्यार्थियों के लिए) और बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (इक्डोल के विद्यार्थियों के लिए) की ये परीक्षाएं 30 मार्च तक चलेंगी।
हालांकि ये परीक्षाएं पहले दिसम्बर माह में शुरू होनी थी लेकिन सत्र देरी से शुरू होने के चलते पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया था और परीक्षाएं समय पर आयोजित न हो पाने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीतकालीन अवकाश के बाद परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया था।