एचपीयू ने जारी की बीएफए की परीक्षाओं की डेटशीट, इस दिन से होंगी शुरू…
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बैचलर इन फाइन आर्ट्स की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जिसके तहत सीबीसीएस के अंतर्गत बीएफए द्वितीय, चतुर्थ, छठे व 8वें सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होंगी। जोकि 15 मई तक चलेंगी।
विवि की ओर से विस्तृत डेटशीट वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। इन परीक्षाओं के लिए जवाहर लाल नेहरू राजकीय डिग्री काॅलेज ऑफ फाइन आर्ट्स शिमला में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बता दें लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 1 जून को होने वाले मतदान के चलते हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अवकाश रहेगा। इस संबंध में सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।