Loading...

एचपीयू ने पीएचडी में प्रवेश के लिए जारी किया काउंसलिंग का शेड्यूल

PARUL • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभागों ने अपने-अपने स्तर पर काउंसलिंग शेड्यूल तय करना शुरू किया है।

जारी शेड्यूल के अनुसार पीएचडी बॉटनी व जूलॉजी में प्रवेश के लिए 12 जून को सुबह 10 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी। जबकि पीएचडी भूगोल में प्रवेश के लिए 12 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक काउंसलिंग आयोजित होगी।

इसके अलावा पीएचडी मैनेजमैंट की काउंसलिंग 13 जून को सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। काउंसलिंग शेड्यूल के साथ ही विभागों ने जरूरी जानकारी व पात्र उम्मीदवारों की सूची वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।