एचपीयू ने पीएचडी में प्रवेश के लिए जारी किया काउंसलिंग का शेड्यूल
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत पीएचडी कैमिस्ट्री, संस्कृत, हिन्दी, लॉ और शारीरिक शिक्षा विषय में प्रवेश के लिए 10 जून से काउंसलिंग शुरू होगी।
पीएचडी शारीरिक शिक्षा में प्रवेश को काउंसलिंग 10 जून, पीएचडी हिन्दी व लॉ में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 जून को होगी।
इसके अलावा कैमिस्ट्री व संस्कृत में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 13 जून को होगी। इसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।