HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में बीकॉम के प्रथम और द्वितीय वर्ष की फाइनल परीक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होगी। एचपीयू की ओर से इन परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
जिसमें बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षा 4 मार्च और बीकॉम द्वितीय वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षा 5 मार्च को होगी। बता दें यह परीक्षाएं शाम के सत्र में करवाई जाएंगी। एचपीयू की ओर से परीक्षा का शेड्यूल वेबसाइट पर डाल दिया गया है।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं को करवाने के लिए विवि की ओर से पहले ही सभी कॉलेजों को इंस्ट्रक्शंस दी गई है कि सभी तरह की लैब कंप्यूटर और अन्य उपकरण सुचारू रूप से सही रखें। ताकि प्रैक्टिकल परीक्षाओं को करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए।

