Loading...

एचपीयू ने बीटेक के दूसरे, चौथे, छठे और 8वें सेमेस्टर की डेटशीट की जारी

PARUL • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीटेक द्वितीय, चतुर्थ, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दी है।

जारी डेटशीट के अनुसार बीटेक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेंगी।

इसके अलावा बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक, छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जून से 6 जुलाई तक और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेंगी। परीक्षा केंद्र यूआईटी भवन में स्थापित किया गया है।