एचपीयू ने रि-अपीयर परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) द्वारा दर्शनाचार्य, प्राक शास्त्री, वेदाचार्य व साहित्याचार्य के विभिन्न वर्षों की रि-अपीयर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। गौरतलब है कि ये परीक्षाएं बीते वर्ष 2023 में नवंबर महीने में आयोजित हुई थीं।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दर्शनाचार्य प्रथम वर्ष, प्राक शास्त्री प्रथम व द्वितीय वर्ष, वेदाचार्य प्रथम वर्ष और साहित्याचार्य प्रथम वर्ष की रि-अपीयर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं।