एचपीयू ने स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न कोर्सिज की परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमएससी प्रथम सेमेस्टर जूलॉजी रेगुलर, द्वितीय सेमेस्टर रि-अपीयर, तृतीय सेमेस्टर रेगुलर, एमए आर्केलॉजी एंड एशियंट हिस्ट्री प्रथम और तृतीय सेमेस्टर रेगुलर के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
इसके अलावा विश्वविद्यालय ने विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सों की परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने पीजी डिप्लोमा एशियंट इंडियन मैथेमैटिक्स प्रथम सेमेस्टर रेगुलर और रि-अपीयर, पीजी डिप्लोमा एशियंट इंडियन मैथेमेटिक्स द्वितीय सेमेस्टर रि-अपीयर, पीजी डिप्लोमा ट्राइबल स्टडीज प्रथम सेमेस्टर रेगुलर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट और पोर्टल पर देख सकते हैं।