Loading...

एचपीयू ने स्नातक वार्षिक परीक्षाओं के कुछ पेपरों की तिथि में किया बदलाव

PARUL • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक वार्षिक परीक्षाओं के बीच कुछ पेपरों की तिथि में बदलाव किया है। इसके तहत प्रथम वर्ष के शारीरिक शिक्षा विषय कोर्स नंबर पीईडी 102 टीएच का पेपर अब 20 मई को होगा।

पहले यह पेपर 11 मई को होना था। इसके अलावा द्वितीय वर्ष के अंग्रेजी विषय कोर्स नंबर ईएनजी सीई 201 व दर्शन शास्त्र कोर्स नंबर पीएचआईएल-ए-203 सीसी का पेपर अब 21 मई को होंगे। पहले यह पेपर 9 मई को होने थे।

द्वितीय वर्ष गणित विषय कोर्स नंबर मैथ 201 टीएच का पेपर अब 22 मई को होगा, जबकि पहले यह पेपर 11 मई को होना था। इसी तरह तृतीय वर्ष के हिन्दी विषय कोर्स नंबर एचआईएनडी का पेपर अब 18 मई को होगा जबकि पहले यह पेपर 11 मई को होना था। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।