एचपीयू ने 2 परीक्षाओं की तिथियों में किया बदलाव, अब इस दिन होगी यह परीक्षा…
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने सीबीसीएस/रूसा के अंतर्गत जारी बीए, बीएससी व बीकॉम के तृतीय व 5वें सेमेस्टर (बैच 2013-15) एंड सेमेस्टर की 2 परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है।
जिसके तहत तृतीय सेमेस्टर के गणित पेपर कोर्स कोड बीए/बीएससी मैथ 0305 का पेपर जो पहले 5 मार्च को होना था, वह अब 7 मार्च को होगा। इसके अलावा 5वें सेमेस्टर के फिजिक्स पेपर के कोर्स कोड बीएससीपीएचवाई 0510 का पेपर अब 6 मार्च को होगा जबकि पहले यह पेपर 4 मार्च को होना था।
विवि की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।