Loading...

एचपीयू: बीएड में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन….

PARUL • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन को एडमिशन पोर्टल खुल गया है।

विद्यार्थी 6 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा 20 जून को आयोजित होगी।

विवि के डीएस और एडमिशन कमेटी के अध्यक्ष प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि विवि इस बार सिर्फ अपने संबंधित निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों के लिए ही प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर सीट आवंटन करेगा।