एचपीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार स्थगित
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित होने थे। परंतु अब यह आयोजित होने वाले साक्षात्कार किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिए हैं।
बता दें इसको लेकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाॅ. वीरेंद्र शर्मा की ओर से सूचना जारी की गई और कहा गया कि संबंधित उम्मीदवार विश्वविद्यालय के भर्ती संबंधित पोर्टल पर समय-समय पर जरूरी अपडेट के लिए नजर बनाए रखें। गौरतलब है कि यह साक्षात्कार 3 से 5 मार्च तक आयोजित होने थे।
एमबीए विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरने के लिए साक्षात्कार 3 मार्च को, लोक प्रशासन विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरने के लिए साक्षात्कार 4 मार्च को और लॉ विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरने के लिए साक्षात्कार 5 मार्च को होने थे। लेकिन अब प्रशासनिक कारणों के चलते यह स्थगित कर दिए हैं।