एचपीयू में इस दिन से शुरू होगी शिक्षकों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शिक्षक भर्ती की शुरू की गई प्रक्रिया के तहत दो विभागों फॉरेंसिक साइंस और बायोटेक्नोलॉजी के पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय कर दी गई है। बता दें शिक्षकों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू की जाएगी।
बता दें कुलपति की अध्यक्षता में बनी चयन समिति की अध्यक्षता में यह साक्षात्कार तय तिथि को आयोजित किए जाएंगे। इसमें यूजीसी के तय नियमों के अनुसार ही पात्र अभ्यर्थियों को विज्ञापित किए पदों को भरने के लिए साक्षात्कार को बुलाया है।
बता दें फॉरेंसिक साइंस के साक्षात्कार पांच फरवरी को कुलपति कार्यालय के समिति कक्ष में आयोजित किए जाएंगे। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के पदों के लिए छह फरवरी को साक्षात्कार होंगे।
गौरतलब है कि विवि ने फॉरेंसिक साइंस विभाग में सहायक आचार्य के 4, सह आचार्य का 1 पद भरा जाना है। इसके अलावा बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर का 1 पद, सहायक आचार्य का 1 पद भरा जाएगा।