Loading...

एचपीयू में एमएड के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं इस दिन से होंगी शुरू….

PARUL • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमएड कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

जारी शेड्यूल के अनुसार एमएड कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं आठ जून तक आयोजित की जाएंगी।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि छात्र परीक्षा के शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।