Loading...

एचपीयू में गेस्ट फैकल्टी के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार….

By PARUL Published: 17 Oct 2023, 12:08 PM | Updated: 17 Oct 2023, 12:08 PM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युरोपीय और अन्य विदेशी भाषा विभाग में फ्रेंच भाषा पढ़ाने के लिए एक पोस्ट गेस्ट फैकल्टी की भरी जाएगी। इसमें प्रति लेक्चर 1 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा, जो अधिकतम 35 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

विवि की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 19 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे अधिष्ठाता अध्ययन के ऑफिस में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इस पोस्ट के लिए अभ्यर्थी के पास फ्रेंच में एमए होनी चाहिए। इसके अलावा यूजीसी नेट की परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

यह भर्ती विवि के नियमों के अनुसार होगी। इसके साक्षात्कार के दिन उम्मीदवारों को अभ्यर्थी को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट लाने होंगे।