Loading...

एचपीयू में पीजी परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

Ankita • 7 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर के कोर्सिज की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

इसके तहत विद्यार्थी सभी पीजी कोर्सिज के अलावा डिग्री/डिप्लोमा कोर्सिज, एलएलबी, एमटीटीएम, बीएचएम आदि कोर्सिज की रैगुलर व रि-अपीयर परीक्षाओं के अलावा इक्डोल के जनवरी बैच के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क 24 नवम्बर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पीजी की परीक्षाएं दिसम्बर माह में शुरू होंगी। डेटशीट आगामी दिनों में जारी की जाएगी।