Loading...

एचपीयू में बीटेक कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश को इस दिन तक करें आवेदन…

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के इंजीनियरिंग संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पांच बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश के लिए आवेदन को पोर्टल खोल दिया गया है।

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजूकेशन के अप्रूव बीटेक के पांच कोर्स बीटेक और बीटेक ऑनर्स कोर्स में बीटेक आईटी, सीएसई, सिविल इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की कुल 395 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इन कोर्स में प्रवेश के लिए 16 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके अलावा बीटेक और बीटेक ऑनर्स द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री के तहत प्रवेश के लिए आवेदन 30 जून तक किया जा सकता है। इससे संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की एडमिशन संबंधित नई वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।