Loading...

एचपीयू में बीबीए-बीसीए प्रवेश परीक्षा के लिए इस दिन तक होंगे आवेदन…

PARUL • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में बीबीए और बीसीए में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 23 अप्रैल से 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचपीयू की वेबसाइट पर ये शेड्यूल डाला गया है।

एचपीयू की ओर से 2024 से 2027 के बैच के लिए यह शेड्यूल जारी किया गया है। बता दें दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मई को ली जाएगी। इसमें सामान्य श्रेणी में वर्ग के लिए 400 रुपए फीस जबकि 900 रुपए नॉन सब्सिडाइज्ड सीट के लिए तय की गई है।

इसके साथ ही एसटी, एससी और आईआरडीपी वर्ग के लिए 1150 रुपए फीस तय की गई है। एचपीयू की ओर से इसका प्रोस्पेक्टस भी जारी किया गया है।