लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचपीयू शिमला में पीएचडी प्रवेश के लिए इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन…..

PARUL | 11 नवंबर 2023 at 3:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने नेट और जेआरएफ पास छात्रों से पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। एचपीयू की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थी 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूजीसी नियमों के तहत जो भी अभ्यर्थी पात्रता पूरी करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वालों के पीजी में 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। विवि के मुताबिक सभी विभागों में करीब 163 सीटों पर दाखिले होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एचपीयू की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रसायन विज्ञान विभाग में 10, गणित में 2, भौतिक विज्ञान में 6, बॉटनी में 3, जूलाजी में 11, शारीरिक शिक्षा विभाग में 2, कंप्यूटर साइंस में 13, अंग्रेजी में 8, इतिहास में 4, हिंदी में 5, संस्कृत में 1, वाणिज्य में 6 , अर्थशास्त्र में 5, संगीत में 2 सीटें हैं।

इसके आलावा पत्रकारिता में 7, भूगोल में 4, समाजशास्त्र में 3, सोशल वर्क में 1, विधि विभाग में 18 , मनोविज्ञान में 6, पर्यटन में 15, प्रबंधन में 5, राजनीतिक विज्ञान में 9, योगा में 3, शिक्षा विभाग में 5 और माइक्रोबायोलॉजी में 3 सीटें हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]