Loading...

एचपी बोर्ड इस दिन जारी कर सकता है 10वीं कक्षा का रिजल्ट…

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम 6 मई को जारी कर सकता है। बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लगभग तैयार हो चुका है।

गौरतलब है कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थी। इस दौरान प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

इससे पहले हिमाचल शिक्षा बोर्ड सोमवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है। इस बार 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा है। टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी हैं। पिछले साल 79.4 फीसदी रहा था। पास प्रतिशतता पिछले वर्ष के मुकाबले कम है।