Loading...

एडशी के जंगलों में लगी आग से बेशकीमती वन संपदा को नुक्सान, देवदार के दर्जनों पेड़ चढ़े भेंट

PRIYANKA THAKUR • 25 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

जिला कुल्लू के नित्थर में एडशी के जंगलों में आग लगने से बेशकीमती वन संपदा को भारी नुक्सान पहुंचा है। इनमें ज़्यादातर देवदार के दर्जनों पेड़ आग की भेंट चढ़ गए हैं। आग हवा के रुख के साथ आगे बढ़ती जा रही है, जिससे सेब बाहुल्य क्षेत्र होने से स्थानीय बागवानों को अपने बगीचों को बचाना चुनौती बन गया है।

लोगों ने बताया कि जंगल की आग में 20 वर्षों से ज्यादा के समय से उगे देवदार के पौधों को नुक्सान पहुंचा है। देवदार के पेड़ों से यह क्षेत्र काफी खूबसूरत दिखता है, लेकिन शरारती तत्वों के आग लगाने से पेड़ झुलस गए हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि हर वर्ष महिला मंडल क्षेत्र में पौधे रोपने का प्रयास करते हैं। लेकिन आग लगने से उनकी सालों की मेहनत चंद मिनटों में राख हो जाती है।