शिमला
गुप्त सूचना पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
शिमला शहर में अवैध गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गुप्त सूचना मिलते ही जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम ने भट्ठाकुफ़र में नाका लगाकर यूपी नंबर वाले ट्रक को रोका। जांच में ट्रक से 190 सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 60 भरे हुए और 130 खाली सिलेंडर शामिल थे।
मोहाली से लाई गई थी खेप
ट्रक चालक ने बताया कि ये सिलेंडर मोहाली से लाए गए थे और शिमला की चार एजेंसियों — हिमालयन गैस एजेंसी शोघी, इशिता गैस एजेंसी टूटू, कपरेट एजेंसी संजौली और हिमालयन गैस एजेंसी कुफरी को सप्लाई किए जाने थे। इनमें शोघी और संजौली की एजेंसियों को पहले ही सिलेंडरों की डिलीवरी दी जा चुकी थी। टीम ने ट्रक में बचे 60 भरे सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
फर्जी पाई गईं चारों एजेंसियां
जांच के दौरान यह बड़ा खुलासा हुआ कि जिन एजेंसियों के नाम पर आपूर्ति हो रही थी, उनके पास जिला प्रशासन की ओर से जारी एक्सक्लूसिव सर्टिफिकेट ही नहीं था। बिलों में भी प्रमाण पत्र का कोई जिक्र नहीं था। अब मोहाली गैस एजेंसी भी जांच के दायरे में आ गई है, जिसने बिना अनुमति के यह आपूर्ति भेजी थी।
पिछले माह भी हुई थी बड़ी जब्ती
यह पहली कार्रवाई नहीं है। 26 अगस्त 2025 को भी गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने तीन गाड़ियों से 361 अवैध सिलेंडर बरामद किए थे। उस मामले की जांच अभी जारी है।
डीएम ने दी सख्त चेतावनी
जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैस आपूर्ति जैसे संवेदनशील कार्य में लगे लोगों को सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन भविष्य में भी ऐसे अवैध कारोबार पर सख्त कदम उठाता रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





