लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एडीबी ने नाहन के सौंदर्यकरण के दृष्टिगत प्रस्तावित स्थलों का किया निरीक्षण

PRIYANKA THAKUR | 16 जून 2022 at 11:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ए.डी.बी.) की तकनीकी टीम ने नाहन शहर के सौंदर्यकरण परियोजना के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस टीम में एड़ीबी की तकनीकी टीम के मुखिया इंजीनियर अजय गर्ग और उनके सहयागियों में आर्किटेक्ट प्रशांत, अविनाश और सिरमौर टूरिज्म अधिकारी राजीव मिश्रा भी उपस्थित रहे। टीम के सदस्यों के साथ नाहन के सौंदर्यकरण की प्रस्तावित परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

डा. बिन्दल ने कहा कि हम नाहन शहर के सौंदर्यकरण और शहर के हैरिटेज स्थलों के विकास और संरक्षण के लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमने नाहन शहर के सौंदर्यकरण कार्य को एडीबी परियोजना में शामिल किया है। कोरोना के कारण फंड की कमी होने के कारण अभी तक हम इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ा पाए थे, किन्तु कोरोना काल के उपरांत हम इस परियोजना को लेकर एक बार पुनः आगे बढ़ रहे हैं। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हमारे नाहन फाउंडरी का गौरवशाली इतिहास रहा है और जनभावनाएं देखते हुए हम यहां पर क्राफ्ट विलेज बनाने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके साथ ही नाहन के ऐतिहासिक तालाबों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण के अलावा कुछ हेरिटेज स्थलों का सौंदर्यकरण और विकास भी इस परियोजना के अन्तर्गत किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार में हम नाहन शहर के सौंदर्यकरण के इस महत्वपूर्ण कार्य को आने वाले समय में पूरा करने में सक्षम होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]