एनआईओएस की प्रायोगिक परीक्षाएं इस दिन से होंगी शुरू……
HNN/ धर्मशाला
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) सितंबर-अक्तूबर की माध्यमिक-उच्चतर माध्यमिक की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 सितंबर से शुरू करेगा। एनआईओएस के मुख्यालय नोएडा की ओर से जारी अनुसूची के तहत प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन होगा।
एनआईओएस के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के निदेशक ने बताया कि जिन शिक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे प्रायोगिक परीक्षाओं संबंधी हॉल टिकट संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी प्रायोगिक परीक्षाओं की सुनिश्चित तिथि तथा समय की जानकारी प्रयोग परीक्षा केंद्र से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।