लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एनआईटी हमीरपुर में पीएचडी की इतनी सीटों के लिए इस दिन तक करें आवेदन……

Ankita | 28 नवंबर 2023 at 3:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में पीएचडी 104 सीटों के लिए अभ्यर्थी 12 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 600 रुपये निर्धारित है।

दाखिला पाने के बाद हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए शुल्क 40,200 रुपये प्रति सेमेस्टर, गैर छात्रावास छात्र के लिए 34,200 रुपये और पार्ट टाइम विद्यार्थियों के लिए 22,150 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क रहेगा।जानकारी के मुताबिक, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची 19 दिसंबर को जारी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद एनआईटी की ओर से 26 और 27 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे लिखित परीक्षा होगी। 2 जनवरी 2024 को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होगा और उसके बाद 4 जनवरी से 8 जनवरी तक शुल्क जमा करवाने और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

12 विभिन्न विभागों में पीएचडी के लिए इतनी सीटें
मेकेनिक इंजीनियरिंग विभाग में 8 सीटें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में 18, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 13, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 16, केमिकल इंजीनियरिंग में 15, मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में 4, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस में 4, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में 8, आर्किटेक्चर विभाग में 12, सेंटर फोर एनर्जी स्टडीज में 01, ह्यमेनिटी एंड सोशल साइंसेज में 2, जबकि मैनेजमेंट स्टडी में 3 सीटें निर्धारित हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]