इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन……
HNN/ हमीरपुर
एनआईटी हमीरपुर में प्रशिक्षु लाइब्रेरियन के पद भरे जाएंगे। संस्थान में प्रशिक्षु लाइब्रेरियन के 10 पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर सांय साढ़े पांच बजे तक आवेदन भर सकते हैं। प्रशिक्षु लाइब्रेरियन को सप्ताह में छह दिन सेवाएं देनी होंगी और बीच-बीच में दिन-या रात के समय शिफ्टों में सेवाएं ली जाएंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
चयनित अभ्यर्थियों को नियमित कर्मचारियों के पद पर दावा करने की अनुमति नहीं होगी और न ही आवास की सुविधा प्राप्त होगी। न ही नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर साप्ताहिक अवकाश के अलावा अन्य अवकाश की सुविधा मिलेगी।
अभ्यर्थी के पास पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में डिग्री होना अनिवार्य है। उसके पास सूचना एवं प्रौद्योगिकी और लाइब्रेरी से संबंधित बेसिक ज्ञान होना जरूरी है। लाइब्रेरियन को प्रतिमाह 9 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। एनआईटी की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने बताया कि अधिनियम के तहत पदों पर एक वर्ष की समयावधि के लिए सेवाएं ली जाएंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group