HNN/नाहन
नाहन: पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर दो कारों की टक्कर में दो सवार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया है। उधर, नाहन पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा बोहलियों के समीप हुआ, जहां उत्तराखंड नंबर और हिमाचल नंबर की दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों ही वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में शिवम शर्मा और ओजस्वी निवासी पांवटा साहिब घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नाहन ले जाया गया।
हादसे की पुष्टि करते हुए सदर पुलिस थाना के एसएचओ बृजलाल मेहता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। दोनों घायलों का उपचार मेडिकल कालेज नाहन में चल रहा।

