Loading...

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिलाई बाजार में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का किया प्रचार

PARUL • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिलाई

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा शिलाई बाजार में कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही युवाओं और स्थानीय लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की गई।

इसमें मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला सचिव किशन तोमर, एनएसयूआई जिला सचिव विक्रम शर्मा, पूर्व एनएसयूआई शिलाई अध्यक्ष विवेक तोमर, कैंपस अध्यक्ष नव ठाकुर, कमलदीप शर्मा, नितिन ठाकुर, रविंद्र नेगी, रमन चौहान, विशाल मौजूद रहे। प्रैस में जारी बयान में विक्रम शर्मा ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का स्वागत करते है। क्योंकि उन्होंने इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा है।

उन्होंने युवाओं के लिए इसमें भर्ती भरोसा, पहली पक्की नौकरी, पेपर लीक से मुक्ति, युवा रोशनी, अग्निवीर योजना को बंद करके पुरानी योजना लागू करेंगे जैसी योजनाएं लागू करने की बात की है। एनएसयूआई लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगी और युवाओं और लोगों से उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की है।