Loading...

एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ, 451 कैडेट्स ने लिया भाग

SAPNA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शनिवार को एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें जिला सिरमौर के 451 कैंडेट्स भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव शर्मा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट द्वारा विभिन्न गुर सीखे गए। कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी केडैट का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर उनके लिए स्वर्णिम अवसर है। यह प्रशिक्षण के साथ-साथ भारतीय सेना की विभिन्न विधाओं को बारीकी से समझने का अवसर प्रदान करता है।

अनुशासन ही जीवन की बुनियाद है और एक एनसीसी कैडेट अनुशासन में रहकर ही देश का एक अच्छा नागरिक बन सकता है। उन्होंने कैडेट्स को अपने सैन्य जीवन के अनुभव बताते हुए कैडेट्स को सेना में अफसर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।